मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक नवोदय विद्यालय में बच्चों के पढ़ाई व रहने की व्यवस्था का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के पटेहरा कला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पहुचकर वहा पर रहने वाले बच्चों के पढ़ाई और उनके रहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया , जवाहर नवोदय विद्यालय पहुचने पर विधायक जी को विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बुके देकर उनका स्वागत किया गया , विधायक जी विद्यालय परिषद में भ्रमण करते हुए सभी बच्चों से उनके पढ़ाई एवं रहने और खाने पीने के बारे मे जानकारी हासिल किया , निरीक्षण के बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में निरीक्षण में सब ठीक ठाक रहा , इसके बाद विधायक जी छात्रों के साथ बैठकर फोटो कराया , इस अवसर पर नवोदय विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रहे ,