मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक दर्द बाटने बरगवां पहुचे कई गांव में जाकर लोगो के दुःखद में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरगवां में राकेश सिंह के निवास पर पहुचे , दरसल राकेश सिंह का एक सड़क दुर्घटना हो जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे , ये जानकारी मिलते ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ग्राम बरगवां में राकेश सिंह का हालचाल लेने उनके निवास पर पहुचे , बीते दिनों कल भी विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव भ्रमण कर दुःखद परिजनों के द्वार पहुच उनके दुःख में शामिल हुए , ग्राम सुगापांख माधे सिंह के पिता के निधन पर तेरहवीं में शामिल हुए थे , परिजनों से मिलकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी दुःखद शोक संवेदना प्रकट किया , ग्राम लालपुर कोठिलवा के ग्राम प्रधान विद्या शंकर सिंह के निवास पर पहुच उनकी बहन के निधन पर परिजनों से मिलकर दुःख प्रकट किया , दरसल वाराणसी मे इलाज के दौरान ग्राम प्रधान विद्या शंकर सिंह की बहन का निधन हो गया था , दुःखद समाचार पाकर विधायक जी चनार के मेड़ियाघाट पर पहुच अंतिम संस्कार में भी शामिल हो श्रद्धांजली अर्पित की ,