मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक गणेश जी का आशीर्वाद लेकर नये पुल का शिलान्यास करने पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज पटेहरा के ग्राम रामपुर रेक्शा स्थित प्राचीन गणेश जी के मंदिर में जाकर पूजा पाठ कर गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया, यहाँ पर स्थानीय स्तर पर एक भव्य मेले का आयोजन भी होता है, विधायक जी पूजा पाठ के बाद मेले मे आये बड़ी संख्या लोगो से मुलाकात कर सभी का हाल-चाल लिया , उसके बाद पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ग्राम सत्तेशगढ़ पहुंचे यहाँ कोटिलवां मोड़ से बनइमलिया मार्ग पर एक नये पुल के लिए पूजा पाठ कर नारियल फोड़कर शिलान्यास किया , इस पुल के निर्माण के लिए विधायक जी से ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय लोगो ने मांग किया था, क्षेत्रीय लोगो की मांग को विधायक जी ने गम्भीरता से लेते हुए उक्त पुल को स्वीकृत कराया था, शिलान्यास के दौरान विधायक मड़िहान ने कहा कि इस पुल का निर्माण होने से ग्रामीणों को आने-जाने मे काफी सुगमता होगी , शिलान्यास के समय भाजपा के मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, प्रधान विद्या शंकर सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो के साथ विभाग के अवर अभियंता भी मौजूद रहे ,