मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र वासियो के बीच पहुँच लोगो का जाना हाल कही पूजा में हुए शामिल तो वही दर्जनों दुःखी परिजनो से मिले
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा में दर्जनों गांव में भ्रमण करते हुए क्षेत्रवासियो के बीच पहुँचकर लोगो का हाल चाल लिया, तो ग्राम घोरथरा पहुंचकर अशोक सिंह के यहां भागवत कथा मे शामिल हुए , क्षेत्र में दर्जनों दुःखद समाचार मिलने पर उनके निवास पर पहुंचकर दुःखी परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , विधायक जी ग्राम मलुआं में जयसिंह मास्टर साहब के निवास पर पहुंचकर उनके पुत्र के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की , तो इसी तरह से ग्राम देवपुरा में वंश नारायण विश्वकर्मा निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनके चाचा निधन पर शोक प्रकट की , वहा से निकलकर ग्राम भावां के रहने वाले करनचंद केसरी लल्लू के निवास पर पहुंच उनकी पत्नी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की, इसी तरह से ग्राम राजगढ़ के रहने वाले विजय गुप्ता के यहा उनकी माता के दुखद निधन पर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपनी शोक संवेदना प्रकट की , ग्राम सत्तेशगढ़ में अजय कुमार सिंह पटेल उर्फ छोटू पटेल के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनके पिता के निधन पर शोक प्रकट की, उसके बाद राजगढ़ में पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा नेता समरजीत सोनी के आवास पर पहुंचकर बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात कर सभी का हाल-चाल जान चुनाव पर चर्चा किया , उसके बाद ग्राम करौंदा में मौनी राम सिंह के आश्रम पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात किया , इसी तरह से कई अन्य गांव में जाकर ग्रामीणों का हालचाल लिया ,