मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र में सिंचाई की समस्या को लेकर जल शक्ति मंत्री से की मुलाकात
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री वर्तमान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को ऐसे ही नही विकास पुरुष कहा जाता, अपने विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या का निस्तारण करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ गांव में हो रही सिंचाई की समस्या को लेकर लखनऊ रवाना हुए , लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के लखनऊ स्थित आवास पर जाकर मुलाकात कर मड़िहान विधानसभा की सिंचाई व्यवस्था एवं नहरों का पानी टेल तक कैसे पहुंचे एवं नहरो पर पुल के निर्माण सम्बंधित मड़िहान में बड़े पैमाने पर असिंचित जमीनों के सिंचाई व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा किये , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की समस्या को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गंभीरता पूर्वक विचार कर कहा कि इस वित्तीय वर्ष मे आपके विधानसभा क्षेत्र की समस्या का कार्य करा दिया जाएगा , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आश्वासन मिलने पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया ,