मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर लखनऊ में मंत्रियों से कर रहे मुलाकात
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य की नई नई परियोजनाओं को लेकर लखनऊ में उपमुख्यमंत्री से लेकर प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात कर योजनाओ पर चर्चा कर अमली जामा पहनाने में लगे हुए है , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बीते दो दिनों से लखनऊ में डेरा डालकर अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के लिए कई नई नई परियोजनाओ का खागा लेकर डटे हुए है , सम्बन्धित विभाग के मंत्रियों से मुलाकात कर विकास कार्य पर चर्चा कर रहे है , कल जहा विधायक जी ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एo केo शर्मा से मुलाकात किये थे , तो वही आज सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मिलकर क्षेत्र की सिंचाई समस्याओं पर चर्चा किया , जिसमे 1- राजगढ़ एवं मड़िहान मे सिंचाई की विशेष व्यवस्था, 2- धौहा पंप कैनाल एवं धुरकर पंप कैनाल पर चर्चा, 3- क्षेत्र मे कम वर्षा होने के संकट पर किसानों को आर्थिक सहायता देने पर चर्चा, जैसे कई मुद्दों पर विधायक जी ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष रखा, जिसको मंत्री जी ने गंभीरता से सुनकर आस्वस्थ किया , तो वही दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भी मिलकर क्षेत्र के विकास पर और अहरौरा को ब्लॉक बनाने पर चर्चा किया ,