मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र में पहले से ज्यादा हुए सक्रिय दर्जनों कार्यक्रम में आज भी हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बीते दिनों दिल्ली व उत्तर प्रदेश सरकार से कई विभाग के मंत्रियों से मुलाकर कर अपने विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यो पर चर्चा के बाद लौटते ही अपने विधानसभा क्षेत्र में पहले से ज्यादा क्षेत्रीय दौरा को लेकर सक्रिय हो गए, प्रतिदिन दर्जनों गांव में अपने अन्य कार्यक्रम में शामिल हो रहे , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कई गांव जाकर क्षेत्रवासियों के बीच बैठकर विकास कार्यो पर चर्चा किया , राजगढ़ भांवा बाजार में शिवचंद केसरी के दुकान सहित अन्य जगहों पर बैठकर बाजार वासियो से मिलकर क्षेत्र के विकास पर बुद्धजीवियों से चर्चा किया , तो वही लोगो का हाल चाल लिया , इसी के साथ ही देवपुरा के ग्राम बिशुनपुर, में राजेश सिंह पटेल के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर श्रद्धांजली अर्पित किया , ग्राम सेमरी सरसो में पूर्व प्रधान कृष्णानंद सिंह के यहाँ भी उनकी माता की तेरहवीं मे शामिल होकर शोक श्रद्धांजली अर्पित की , ग्राम बरगवां के रहने वाले रमाशंकर सिंह के निधन पर उनके तेरहवीं में भी शामिल हुए , ग्राम चेरुईराम पोस्ट-हरिहरपुर में पहुंचकर विधायक जी इंद्रजीत पांडेय के माता के निधन की तेरहवीं मे भी शामिल हुए , उसके बाद नगर के भरुहना के रहने वाले विरेंद्र कुमार सोनकर के पिताजी के निधन पर उनके तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , इसी तरह से विधायक जी अपने कई अन्य कार्यक्रमो में शामिल हुए ,