मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र भ्रमण के दौरान हार्डवेयर दुकान का किया उदघाट्न क्षेत्रवासियों का जाना हाल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान दीपनगर बाजार के सिरसी रोड पर नई हार्डवेयर दुकान का फीता काटकर उदघाट्न किया, उसके बाद क्षेत्रवासियों का हाल जानने के लिए क्षेत्र के कई गांव में जाकर ग्रामिनी से मुलाकात किया, सर्व प्रथम ग्राम भावां के ग्राम प्रधान अजय सोनी के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिल उनकी चाची के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया, वहा से विधायक जी कई अन्य गांव में भ्रमण कर अपने क्षेत्रवासियों में कुछ बीमार लोगो के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी लिया, तो अन्य जगह पर लोगो से शिष्टाचार मुलाकात कर हाल जाना ,