मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज चुनार नरायनपुर के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग सम्मेलन में कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने पहुंचे, प्रथम सत्र के प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के महामंत्री अशोक चौरसिया रहे, द्वितीय सत्र प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल रहे , कार्यक्रम में विधायक जी ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षित किया , कार्यक्रम के शुरू होने से पहले मुख्य अतिथि द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की , उसके बाद विधायक जी चुनार क्षेत्र के ग्राम बकियाबाद के शुभम चौरसिया के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन के बाद आज उनके तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित कर पड़री बाजार के राजन अग्रहरी के निवास पर पहुंचकर उनके चाचा के निधन की तेरहवीं मे पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की ,