मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र के दर्जनों तिलक से लेकर शादी समारोह में किया शिरकत
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग गांव में होने वाले दर्जनों तिलक व शादी समारोह में शिरकत कर नये जोड़ो को अपना आशीर्वाद दिया , सर्व प्रथम विधायक जी जमालपुर के ग्राम भुईली खास में जय प्रकाश प्रजापति के पुत्र के तिलक मे शामिल होकर आशीर्वाद देते हुए वहा से निकलकर ग्राम बैरमपुर एकली के रहने वाले विजय शंकर सिंह के पुत्र के तिलक में भी शामिल हुए , ग्राम अधिया पटेहरा में राजेंद्र कुमार बिंद के पुत्री के शादी मे शामिल होकर पुत्री को आशीर्वाद दिया , तो वही राजगढ़ के ग्राम भगौतीदेई में राजेश कुमार सिंह के पुत्री की शादी में भी शामिल होने लवली मैरिज लान पहुचे , वहा से निकालकर चुनार क्षेत्र के अधवार के रहने वाले प्रदीप कुमार सिंह प्रधानाचार्य की पुत्री की शादी शामिल होकर आशीर्वाद दिया , इसी तरह क्षेत्र के दर्जनों तिलक व शादी समारोह में पहुचकर एक जनप्रतिनिधि होने के धर्म को निभाते हुए अपना आशीर्वाद दिया ,