मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्रिकेट के फाइनल मुकाबला में बल्ला लेकर खुद उतरे मैदान में
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल वैसे तो हर खेल के हरफनमौला खिलाड़ी है , जहा भी जाते है अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन कर लोगो को मोह लिया करते है , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल चुनार स्टेडियम में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान मे आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे थे , जहा आयोजको द्वारा विधायक जी को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया , हम आपको बतादे कि चुनार स्टेडियम में विंध्य क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान मे बीते 7 फरवरी से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू है , जिसके फाइनल में पहुचने वाली दो टीमो के बीच आज फाइनल मुकाबला होना था , फाइनल मैच की शुरूआत होने से पहले विधायक जी मैदान में जाकर आपस मे भिड़ने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय जानने के बाद स्वंयम ही बल्ला लेकर मैदान में उतर गए , उन्होंने शानदार स्टोक मारकर होने वाले फाइनल मैच का शुभारम्भ किया , और स्वंयम स्टेडियक के बाहर बैठकर मैच का आनन्द लिया , आज के फाइनल मुकाबला में वाराणसी एवं कछवा के बीच खेला गया , जिसमे जयनारायण घोषाल क्रिकेट क्लब वाराणसी की टीम विजेता बनी , जितने वाली टीम को 25 हजार रुपये नगद और उपविजेता को 11 हजार रुपये पुरुस्कार दिया गया , मड़िहान विधायक ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुये बताया कि हमारी उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत की सरकार खेलो इंडिया खेलो के तहत खिलाड़ियों को अच्छे खेल खेलने के लिए सहायता कर रही है ,