मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक के मौजूदगी में नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज मड़िहान तहसील में आयोजित नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियो के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में तमाम अधिवक्ताओ के बीच पहुचे , कार्यक्रम में मड़िहान तहसील से चुने गए अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियो द्वारा मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था , अधिवक्ताओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुचने पर मड़िहान विधायक का अधिवक्ताओ द्वारा स्वागत करते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ , जिसमे नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष पप्पू लाल सिंह महामंत्री अर्जुन सिंह के साथ तमाम अन्य पदों के लिए चुने गए अधिवक्ताओ ने शपथ ग्रहण किया , कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मड़िहान अश्वनी कुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे ,