मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा के तहत अस्पताल से लेकर विद्यालय परिसर तक में किया साफ सफाई
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सेवा पखवाड़ा के तहत आज अस्पताल परिसर से लेकर विद्यालय परिसर तक में झाड़ू लगाकर साफ सफाई करते हुए, वृक्षारोपण भी किया , विधायक जी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आज सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचे, जहा पर सेवा पखवाड़ा के तहत अस्पताल का निरीक्षण करते हुए, मरीजो से वार्ता करने के बाद पूर्व मंत्री जी झाड़ू लेकर पूरे अस्पताल परिसर मे स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया, इसके बाद अस्पताल परिसर मे वृक्षारोपण किया, इसी तरह से अहरौरा के वनस्थली महाविद्यालय में पहुंचकर यहाँ भी परिसर में साफ सफाई कर वृक्षारोपण किया , उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 43, ककरद पर बैठकर बड़ी संख्या मे लोग को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई ,