मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक कृषि सूचना तंत्र कृषक जागरूकता व एक अन्य कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज राजगढ़ क्षेत्र में सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनातर्गत के तहत कृषि सूचना तंत्र कृषक कृषि निवेश मेला गोष्ठी जागरूकता आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे , आयोजित कार्यक्रम में विधायक जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया, किसानों को संबोधित करते हुए विधायक जी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की सहयोग से किसानो के लिए सोलर पंप पर अनुदान, खाद बीज पर अनुदान, कृषि यंत्रों पर अनुदान, एवं कृषि बीज पर अधिक से अधिक अनुदान एवं किसान सम्मान निधि एवं उद्यान विभाग द्वारा कृषक को अनुदान पशुपालन विभाग द्वारा किसानों को बड़ी संख्या मे बढ़ावा दिया जा रहा है , किसानो को अनुदान देकर उनकी आय को दुगनी करने की दिशा मे सरकार कई योजना चला रही है , जिसमे किसान अपने खेतो की मिट्टी का शोध एवं बीज को संशोधित करके अगर खेती करे तो अच्छा पैदावार होगी, इसके बाद मौजूद कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों कको खेती के लिए तमाम किस्म के उपाय बताएं , उसके बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल राजगढ़ के ही ग्राम मड़फा में फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी बतौर मुख्यातिथि पहुंचे, ये संस्था सामाजिक क्षेत्र में गरीबो के लिए अच्छा कार्य करती है, विधायक जी ने गरीबों को इसी एनजीओ के माध्यम से एक-एक कर 55 बकरी वितरित किया , इस अवसर पर राज बहादुर सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान इंस पटेल, पहाड़ू यादव, ग्राम प्रधान यशपाल सिंह सहित तमाम अन्य और भी लोग मौजूद रहे ,