मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक का बीते एक सप्ताह में पांच दर्जन से अधिक ताबड़तोड़ क्षेत्र में रिकार्ड दौरा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बीते एक सप्ताह के अन्दर अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान में पांच दर्जन से अधिक रिकार्ड ताबड़तोड़ दौरा करते हुए, क्षेत्रवासियों के मरनी-करनी शादी समारोह सहित पार्टी के अन्य सभी कार्यक्रमों में शामिल हुए, मड़िहान विधायक प्रति दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच पहुंचकर उनके दुःख सुख में शामिल होने की वजह से जनपद के सबसे लोकप्रिय जनसेवक के रूप में जाने जाते है, पांचों विधानसभा क्षेत्र की जनता की जुबान पर इनके नाम की चर्चा आम बात है, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्रवासियो को सरकार की हर योजना का लाभ डोर टू डोर जाकर स्वंयम जानकारी देकर जनता को दिलाया, जिसकी वजह से क्षेत्रवासी मड़िहान विधायक को विकास पुरुष के नाम से पुकारते है, विधायक जी की नजर आम और खास सब बराबर नजर आते है, जमीनी नेता इन्हें ऐसे ही नही कहा जाता गरीब से गरीब जनता के बीच पहुंचकर हकीकत में जमीन पर बैठ जाया करते है, सड़क के किनारे पटरियों पर बैठकर भी लोगो की समस्याओं को सुन लेते है, जहा जैसे जनता बैठती है उसी के साथ बैठ जाया करते है, इस वजह से जनपद के सबसे लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की जुबान पर अक्सर चर्चा में रहा करते है ,