मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक का क्षेत्र में घर घर जनसम्पर्क अभियान जारी आज भी दर्जनों गांव में किया दौरा
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का आज भी अपने विधानसभा क्षेत्र में घर घर जनसम्पर्क अभियान जारी रहा, इस दौरान विधायक जी ने आज दर्जनों गांव में दौरा करते हुए क्षेत्रवासियों से जनसम्पर्क कर लोगो को अंगवस्त्र पहनाकर एवं भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के काम काज की बुकलेट देकर उनको सम्मानित किया, विधायक जी आज मंडल सतेशगढ़ के ग्राम समुदवां, ग्राम लहौरा, ग्राम तरंगा, ग्राम गोवरदहां सहित एक दर्जन गांव में जनसम्पर्क किया, साथ ही कुछ पीड़ित परिवार के यहाँ जाकर परिजन से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया ,