मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक कार्यकर्ताओ के साथ अमृत कलश संग्रह यात्रा में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका अहरौरा में मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा के विभिन्न मुहल्लों, वार्डो से आम जनमानस द्वारा एकत्र की गई एक एक चुटकी मिट्टी की अमृत कलश को लेकर बतौर मुख्यातिथि शामिल पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भव्य कार्यक्रम में पहुंचकर सैकड़ो लोगो के बीच सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए सभा को सम्बोधित किया , हम आपको बता दे कि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के अगुवाई मे विगत दिनो मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के एक-एक गांव में आम जनमानस द्वारा एक-एक चुटकी मिट्टी इकट्ठा की गई थी , उस मिट्टी कलश को लेकर आज अहरौरा के नगर पालिका कार्यालय पर एकत्रित किया , इसके पश्चात सभा मे मौजूद सभी लोगो से पंच प्रण की शपथ दिलाई गयी , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा किया ,