मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक कई पूजा पंडालो में माथा टेक माँ दुर्गा का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज राम नवमी के दिन अपने विधानसभा क्षेत्र में कई दुर्गा पूजा पंडालो में पहुचकर माथा टेक माँ दुर्गा का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया , सर्व प्रथम जमालपुर के ग्राम बिक्सी चट्टी में विशाल मां दुर्गा के पंडाल पहुचकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया , अदलहाट बाजार के दुर्ग पंडाल में पहुच दर्शन पूजन किया , यहा पर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने विधायक जी को मां दुर्गा का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया , फिर राजगढ़ के ग्राम-भम्हरिया कुसुम्ही दुर्गा पंडाल में जाकर मां का आशीर्वाद लिया , इसके बाद ग्राम- बघौड़ा पुल पर आदर्श श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में जाकर मां दुर्गा का दर्शन पूजा कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया , इस अवसर पर समरजीत सिंह सोनी , राजकुमार सिंह , रामेश्वर सिंह , राम बली सिंह , अनिल सिंह सहित तमाम और लोग मौजूद रहे ,