मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक और सांसद राम सकल ने बाणसागर के नहरों का निरीक्षण किया
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और सांसद राम सकल ने आज मड़िहान क्षेत्र के कई गांव से होकर गुजरने वाली बाणसागर के नहरों का निरीक्षण कर चेक किया कि टेल तक पानी पहुंच रहा है कि नही साथ ही नहरों के रखरखाव को देखा , क्यों कि आगे आने वाले गर्मी के दिनों मे किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या को लेकर कोई दिक्कत न होने पाए , आज दोनो माननीय मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और सांसद राम सकल ने मड़िहान क्षेत्र के जिन गांव में जाकर बाणसागर के नहरों का निरीक्षण किया उनमें मुख्य रूप से ग्राम पहिती , लहौरा , गोल्हनपुर आदि गाव शामिल रहे , दोनो माननीय गांव में में मौजूद बड़ी संख्या मौजूद किसानो से वार्ता के दौरान किसानों ने बताया कि बाणसागर का पानी टेल तक पहुंच रहा है , हम लोगो को सिंचाई में उसका लाभ मिल रहा है , इस अवसर पर बाणसागर के अधीक्षण अभियंता एवं सभी एक्सीयन , एसडीओ , जेई सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे ,