मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज विधानसभा के अध्यक्ष के आवास पर आयोजित भोज में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल इन दिनों विधानसभा सत्र चलने की वजह से बीते कई दिनों से लखनऊ में मौजूद है , प्रति दिन किसी न किसी मंत्री से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र के बारे में वार्ता करते रहते है , लेकिन आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी के आवास पर आयोजित भोज में तमाम विधायक व मंत्रियों के साथ शामिल हुए , मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना जी के आवास 16-कालीदास मार्ग पर आज एक भोज कार्यक्रम आयोजन किया गया था , जिसमे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल , विधायक मझवा डॉo विनोद कुमार बिन्द व कई अन्य विधायक व सरकार के मंत्रियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर पहुचकर भोज में शामिल हुए ,