मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकार की गुणगान कर ठंड में सैकड़ो गरीबो को कम्बल भी वितरण किया
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरिया और ग्राम पथरौरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर कार्यक्रम में मोदी सरकार और योगी सरकार की चल रही तमाम योजनाओ के बारे मे विस्तृत रूप से ग्रामीणों के बीच एक एक कर चर्चा किया, तो वही दूसरी तरफ अदलहाट क्षेत्र के ग्राम बिसौरा खुर्द (उल्होपुर) में पड़ रहे भीषण ठंड को देखते हुए सैकड़ो गरीबो को कम्बल ओढ़ाकर उन्हें ठंड से बचाने का प्रयास किया, इन दिनों हाड़ कपाने वाले बर्फीले हवा और गलन ने लोगो को घरों में रहने को कैद कर दिया है , ऐसे ठंड को देखते हुए, लोगो के हमदर्द, दयावान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज सैकड़ो गरीबो को कम्बल वितरण कर उन्हें ठंड से बचाने की कोशिश किया , उसके बाद विधायक जी ग्राम मुजडीह के रहने वाले भाजपा बूथ अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के निवास पर पहुंचकर उनके माता के निधन की तेरहवीं कार्यक्रम मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया, इसी प्रकार ग्राम गुलालपुर मे जगनरायन जायसवाल उर्फ बल्लू के घर पहुंचकर विधायक जीबन उनके चाचा के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे भी शामिल होकर शोक श्रद्धांजली अर्पित की ,