मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज लखनऊ में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री से मिलकर कई मांग किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एo केo शर्मा से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के लिए विभिन्न मांगों को लेकर पत्र सौप विकास परियोजनाओं पर ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एo केo शर्मा से चर्चा की , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मुख्य रूप से अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के लिए जिन प्रमुख मांगो पर मंत्री जी से चर्चा किया , जिसमे 1- विधानसभा मड़िहान के अहरौरा नगर के सीवर लाइन एवं पेयजल की व्यवस्था पर चर्चा, 2- क्षेत्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि पर चर्चा, 3- जर्जर विद्युत तार को बदलने एवं घाटिया विद्युत केबल खींचे जाने की चर्चा, 4- जिन गांवों का विद्युतीकरण नही हुआ है, वहां विद्युतीकरण करना , जैसे कई मंत्री जी के समक्ष रख्खा, जिस पर कैबिनेट ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एo केo शर्मा ने विधायक मड़िहान को आस्वस्थ किया , जल्द ही विधायक जी के मांगो पर लग सकती है मुहर