मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष सहित राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह के कार्यक्रम में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज छानबे विधानसभा क्षेत्र के बिहसड़ा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में शामिल होने अपने राजनीत गुरु भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के साथ पहुंचे , मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन को सुना, उसके बाद भाजपा जिला कार्यालय बरौधा कचार पर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी द्वारा की जा रही संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में लोकसभा प्रवासी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, जिला प्रभारी, विस्तारकगण, विधानसभा प्रवासी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, मंडल प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठक किया , उन्होंने बताया कि यह अंतिम सातवें चरण का चुनाव है, उन्होंने बताया कि आप सभी पदाधिकारीगण शक्ति केन्द्र की बैठक कर बूथों पर जायें, बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख के माध्यम से घर-घर सम्पर्क करें तथा अपने वोटरों से सुबह ही NDA पक्ष में मतदान करने के लिए निवेदन करें, साथ ही सभी जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों के साथ अलग से बैठक करे, उक्त बैठक में लोकसभा प्रभारी रविन्द्र नाथ पाठक, लोकसभा संयोजक दिनेश वर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक चुनार अनुराग सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे ,