मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज मझवां विधायक डॉ विनोद कुमार बिन्द व राज्यसभा सांसद रामसकल की माता के निधन पर दुख प्रकट करने पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज मझवां विधायक डॉo विनोद कुमार बिन्द की माता रामा देवी के निधन पर दुःख प्रकट करने मझवां विधायक डॉo विनोद कुमार बिन्द के ग्राम कवई, धानापुर, जिला चंदौली पहुंचे, हम आपको बता दे कि विगत दिनों मझवां विधायक की माता जी बीमारी से लड़ते हुए इलाज के दौरान अस्पताल में अपने जीवन की अंतिम सांस लिया था , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज उनके गांव पहुंचकर उनके माता जी के निधन पर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्यसभा सांसद रामसकल के ग्राम शिल्पी जिला सोनभद्र पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनकी माता जी के निधन पर विधायक जी ने अपनी शोक संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे ,