मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज भी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री व एक स्वतंत्र प्रभार मंत्री से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की आम जन की समस्याओं को दूर करने पर चर्चा किया , विधायक जी लखनऊ मे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर अपने विधानसभा मड़िहान के विकास संबंधित समस्याओ पर चर्चा की , तो वही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से भी मुलाकात कर अपने विधानसभा मड़िहान के सीएचसी एवं पीएचसी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अवगत कराया , उसके बाद विधायक जी उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल से मुलाकात कर आमजन को रजिस्ट्री मे स्टांप शुल्क सहित अन्य समस्याओ पर चर्चा किया , कल भी मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के कई मंत्रियों से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की कई गंभीर समस्याओं को दूर करने को लेकर चर्चा किया था ,