मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज दर्जनों दुखद परिजनों के निवास पहुचकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज करीब दर्जनों दुःखद परिजनों के निवास पर पहुचकर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया , दरसल बीते दिनों क्षेत्र में कई परिवार में दुःखद घटना होने की शोक समाचार मिलने पर आज विधायक जी सभी के निवास पर पहुच उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , उससे पहले मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अदलहाट बाजार पहुचे , जहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगो के साथ होली मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगो को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया , वहा से निकालकर सीधा जमालपुर के ग्राम मनऊर कुशल पाल सिंह के निवास पर पहुच उनके माता जी के निधन पर परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की , तो ग्राम मनऊर में ही राम आशीष सिंह पूर्व प्रधान के निवास पर जाकर उनके पिता के निधन पर भी शोक प्रकट किया , जमालपुर के ग्राम कौड़िया के रहने वाले मुनीब प्रजापति के निवास पर जाकर उनके पुत्री की शादी मे आशीर्वाद देकर अहरौरा के लिए रवाना हुए , अहरौरा के भाजपा के वरिष्ठ नेता पारसनाथ अग्रहरि के निवास पर उनके निधन की दुःखद खबर जान परिजनों से मिलकर अपनी दुःख संवेदना प्रकट किया , इसी तरह अपने विधानसभा क्षेत्र के कई और गांव में विधायक जी पहुचे , कही दुःख प्रकट किया तो कही बड़े बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया ,