मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज कई क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे कई क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल होकर खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण कर उनका उत्सवर्धन किया, सर्व प्रथम दीपनगर मे क्रिकेट मैच के समापन मैच में विधायक जी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया, तो वही दूसरी तरफ ग्राम धनसिरिया मे धनसिरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता द्वारा कई दिनो से चल रहे क्रिकेट समापन कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्सवर्धन किया, इसी तरह ग्राम बरगवां मे सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट प्रतियोगिता बरगवां के तत्वाधान मे विगत कई दिनो से चल रहे क्रिकेट मैच में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल हुए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर चुनार एवं लालपुर कोटिलवा के बीच खेला जा रहे फाइनल मैच का आनन्द लेते हुए, जिसमे चुनार की टीम दो रन से विजेता बनी जिसे विधायक जी ने टीम को 21000 रुपए नगद एवं एक चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की , पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलो इंडिया खेलो के तहत माननीय मोदी जी एवं माननीय योगी जी के नेतृत्व मे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रहे है, खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए कई योजना बनाई गई है ,