मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज कई कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को जागरूक किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमो में एक ओर जहा शामिल होने पहुचे, तो वही दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत कई बूथ क्षेत्र के घर-घर जाकर युवाओ को अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के लिए जागरूक किया , विधायक जी ग्राम हरदीमिश्र शक्ति केंद्र बूथ संख्या-7, 8, 13, 16 एवं ग्राम गुलालपुर शक्ति केंद्र संख्या-1, 2, 3, 4, 5, 6 मे घर-घर संपर्क कर 18 वर्ष के ऊपर लोगों का वोटर लिस्ट मे नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया , विधायक जी ने गांव मे घर-घर जाकर युवाओं को जागरूक करते हुए कहा कि जो भी 18 वर्ष के ऊपर के लोग है, वे अपना नाम वोटर लिस्ट मे जुड़वा ले, इसी क्रम में ग्राम गोल्हनपुर के बुथ संख्या 339, 340 व ग्राम बनइमिलिया के बुथ संख्या 313 के घर-घर संपर्क कर लोगों का नाम वोटर लिस्ट मे जुड़वाने के लिए प्रेरित किया , उससे पहले भरूहना में निर्माणाधीन अस्पताल मे थाना संतनगर के ग्राम बनकी के रहने वाले चौकीदार दयाराम कोल की हत्या कि दुःखद ख़बर सुनकर विधायक जी घटना स्थल पर जाकर उनके परिवार से मिलकर उन्हें ढांंढस बंधाते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करवाने का परिजनों को भरोसा दिलाया, इसी तरह ग्राम चौकिया के वरिष्ठ अधिवक्ता अमरनाथ सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन की तेरहवीं मे शामिल हो अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित कर चुनार विधानसभा क्षेत्र के नरायनपुर ग्राम बगही में नरायनपुर के ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह के यहां पहुंचकर गया श्राद्ध मे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये, इसके साथ ही कई अन्य कार्यक्रमो में भी विधायक जी शामिल हुए ,