मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज कई कार्यक्रमो में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर खेलाडियो, छात्र व छात्राओ का किया हौसला अफजाई
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज नगर विधानसभा क्षेत्र से लेकर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रमो में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे , विधायक जी ने नगर विधानसभा क्षेत्र के लायंस स्कूल लालडिग्गी में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह कार्यक्रम में माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया, इस दौरान स्कूल के छात्रों द्वारा मनमोहक परेड निकल कर विधायक जी को सलामी दी, उसके बाद बच्चो द्वारा विभिन्न खेलो मे प्रतिभाग किया, वहा से विधायक जी चुनार के ग्राम मेड़िया स्व.सरोज सिंह पूर्व मेयर के स्मृति प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच के आयोजन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे , मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रयागराज एवं मेरठ के बीच मैच शुरू कराया, तो वही चुनार के गोसाईपुर स्थित विंध्य गुरुकुल कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणा से मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने छात्रो को टेबलेट वितरण किया, टैबलेट पाकर छात्र छात्राओ के चेहरे ख़ुशी से खिल गए , वहा से निकलकर विधायक जी सीधा अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरसो सेमरी में विकसित संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा संचालित योजनाओ की ग्रामीणों को जानकारी दी,