मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज आधा दर्जन शादी समारोह में शिरकत कर वर वधु को दिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ जनपद के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के करीब आधा दर्जन से अधिक शादी समारोह में शामिल होकर वर-वधु को अपना आशीर्वाद दिया , सर्व प्रथम विधानसभा-छानबे के लालगंज दुबार कला के ग्राम उसका में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लवकुश बिंद के पुत्री की शादी मे शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया , उसके बाद ग्राम गौरा के रहने वाले भाजपा जिला महामंत्री प्रितेश कुमार सिंह के यहां पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए सुभाष सदन विंध्य धाम बिंद्रा कॉलोनी विंध्य पैलेस जंगी रोड में शामिल हुए , वहा से निकलकर विधायक जी विकासखंड-पहाड़ी के ब्लॉक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय के यहां रिंग सेरेमनी कार्यक्रम मे शामिल होने पहुंचे , इसी तरह से भरुहना स्थित घनश्याम वाटिका में शिव शंकर यादव के यहां आयोजित पुत्री की शादी में शामिल होने पहुंचे ,