मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज अपने विधानसभा क्षेत्र में मोदी जी योगी जी की योजना के लाभार्थीयो से संपर्क किया
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में भ्रमण कर प्रधानमंत्री मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी के योजना प्राप्त किये हुये लाभार्थीयो के डोर टू डोर निवास पर जाकर से उनसे संपर्क किया , भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विधायक जी लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास, कौशल विकास, सहित अन्य लाभार्थियों से मिलकर जनसंपर्क किया, उसके बाद विधायक जी बोदा खुर्द प्राथमिक विद्यालय में जाकर बच्चों के शिक्षण कार्य को परखा, साथ ही स्वयं ब्लैक बोर्ड पर जाकर बच्चों को पढ़ाया और उनसे पहाड़ा गिनती आदि पूछा जो ठीक-ठाक पाया , विद्यालय में एमडीएम को भी चखा, अपने अन्य शादी व तिलक समारोह में शामिल होने निकल गए , कई लोगो के घर दुखद खबर सुनकर उनके द्वार पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया ,