मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में ग्रामीणों के बीच पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में भ्रमण करते हुए ग्रामीणों के बीच पहुंचे , विगत दिनों जब मड़िहान विधायक संगठन के निर्देश पर मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर क्षेत्र के विधानसभा 49 चंदेला में पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे थे , उस दरम्यान उनके विधानसभा क्षेत्र में कई दुःखद घटना हुई थी , आज उन दुःखद परिजनों के निवास पर पहुंचकर विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी शोक संवेदना प्रकट कर उनके दुःख में शामिल हुए , तो वही क्षेत्र में बीमार चल रहे लोगो का हाल चाल भी लिया , साथ ही अन्य ग्रामीणों के बीच पहुंचकर क्षेत्र के बारे में चर्चा किया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सर्व प्रथम अपने विधानसभा क्षेत्र के अदलहाट के ग्राम हिनौती के ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह के घर पहुंच कर वहा मौजूद लोगों से शिष्टाचार मुलाकात कर ग्रामीणों का हाल-चाल लिया , वहा से सीधे जमालपुर के ग्राम भोकरौध के रहने वाले कृष्ण देव सिंह के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनके भाई के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर जमालपुर के ही ग्राम बहादुरपुर के रहने वाले अल्लर साहू के घर पहुंचे , जो पिछले काफी दिनों से कैंसर से पीड़ित चल रहे उनका हाल-चाल लिया , जमालपुर ग्राम भाईपुर कलां के रहने वाले रंगनाथ सिंह निवास पर जाकर उनके माता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे , इसी तरह पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जमुई के ग्राम मरचा के रहने वाले तेज नरायन सिंह के निवास पर जाकर उनके माता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , इसी तरह अपने विधानसभा क्षेत्र के कई अन्य गांव में जाकर ग्रामीणों का हाल चाल लिया ,