मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आगामी चुनाव के मद्देनजर लाभार्थियों के द्वार द्वार पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत अपने विधानसभा क्षेत्र में लाभार्थियों के दरवाजे दरवाजे जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे है, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओं का पत्रक ग्रामीणों को बांटकर उन्हें मोदी जी और योगी जी के द्वारा संचालित योजनाओं को बताया रहे है, आज मड़िहान विधायक अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलियापुर, राजगढ़ के बुथ संख्या 185 निकरिका, व ग्राम नौडिहवां मे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने तमाम कार्यकर्ताओ के साथ भ्रमण कर जन-जन तक भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का पत्रक ग्रामीणों को बांटा, साथ ही सभी लोगो से 01 जून को बुथ पर जाकर अधिक से अधिक वोट डालने की अपील किया , इसके बाद विधायक जी ग्राम नौडिहवां मे विजय नरायन सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, इसी प्रकार ग्राम कुड़ी में दिनेश वर्मा के बड़े भाई के निधन पर भी शोक प्रकट करने पहुंचे ,