मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अहरौरा और नगर क्षेत्र के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का कराया नामांकन
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश केसरी और मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी श्याम सुंदर केसरी के नामांकन में शामिल होकर अपने पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कराया , सर्व प्रथम विधायक जी नगर पालिका परिषद अहरौरा के अध्यक्ष पद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश केसरी का नामांकन पत्र तहसील चुनार मे दाखिल कराया , उसके बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने नगर क्षेत्र से नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्याम सुंदर केसरी के नामांकन में शामिल हुए , नामांकन के बाद भरूहना स्थित घनश्याम वाटिका मे आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने जनसभा में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं व आम जनता से मंच से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग आज से ही योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी श्याम सुंदर केसरी को जिताने के लिए लग जाये , कमल के निशान पर मोहर लगाकर अधिक से अधिक मतो से श्याम सुन्दर केसरी को विजयी बनाए , ताकि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ की सरकार आप लोगो से सम्बंधित नगर पालिका क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य को और तेज गति से आगे कराते हुए आम जनमानस तक हर सुविधा पहचाया जा सके , इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ,