मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अपर आयुक्त डाo विश्राम यादव के पैतृक आवास पर जाकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ अन्य जनपदों में जाकर अपने मिलने जुलने वालो के यह हुए दुःखद घटना पर शोक प्रकट करने पहुंचे, सर्व प्रथम विधायक जी विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डाo विश्राम यादव के पैतृक आवास ग्राम मिठ्ठूपुर हंडिया, प्रयागराज पहुंचकर अपर आयुक्त से मुलाकात कर उनकी पत्नी के आकस्मिक निधन पर अपनी शोक श्रद्धांजलि प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में सहने की शक्ति प्रदान करे, उसके बाद विधायक जी चुनार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सीखड़ में संजय सिंह लेखपाल के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर दुःख प्रकट कर वहा से अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान मंडल सतेशगढ़ के ग्राम खम्भवा जमुती में उमाशंकर सिंह के निवास पर जाकर उनके परिजनों से मिलकर उनके निधन पर शोक प्रकट किया , इसी तरफ ग्राम जौगढ़ बिरजा सिंह के पत्नी की निधन पर , व ग्राम तरंगा (कुबां खुर्द) में अमृतलाल सिंह की माता के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर शोक श्रद्धांजली अर्पित की, ग्राम गगोदरा में नागेन्दर सिंह के निधन उनके घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की, तो वही सतेशगढ़ के ग्राम जौगढ़ में भ्रमण कर गांव के बुजुर्गों एवं प्रबुद्ध जनों से मिलकर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आशीर्वाद लिया ,