मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अपने विधायक निधि से क्षेत्रवासियो को दे रहे विकास की योजनाओं का एक से बढ़कर एक सौगात
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से क्षेत्रवासियों को विकास की योजनाओं का एक से बढ़कर एक सौगात दे रहे है , विधायक जी अपने निधि से ग्रामीणों के लिए लगभग प्रतिदिन क्षेत्र में कही लोकार्पण तो कही शिलान्यास कर रहे है, आज पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करौदा मे विधायक निधि द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग कार्य एवं कार्यदाई संस्था खंड विकास अधिकारी राजगढ़ द्वारा जसवंत पटेल के घर से लेकर मिथिलेश सिंह के घर तक इंटरलॉकिंग का फीता काटकर लोकार्पण किया , इस अवसर पर रविनाथ सिंह, पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह, राम बली सिंह जी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे , उसके बाद विधायक जी ग्राम खुटारी के रहने वाले सतीश सिंह के निवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया ,