मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में दुखद परिजनों के यहाँ शोक संवेदना व शादी समारोह में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ दुखद परिजनों के यहाँ पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किये, तो वही क्षेत्र में कुछ शादी समारोह में भी शामिल हुए , विधायक जी सर्वप्रथम अदलहाट के ग्राम इब्राहिमपुर मे भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष अनिल मौर्य के यहाँ पहुंचकर उनके पिता के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे शामिल होकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किए , उसके बाद ग्राम कूबा खुर्द तरंगा मे राजेश प्रजापति के निवास पहुंचे यहाँ उनके पिता के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे शामिल होकर यहाँ भी अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , इसी तरह राजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बार में राम धनी सिंह के यहाँ पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे शामिल हुए , वहा से निकलकर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पटेहरा के ग्राम बनकी के रहने वाले बनारसी कोल के निवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री की शादी मे शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया, इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह, राम बली सिंह, लाल बहादुर विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उनके साथ मौजूद रहे ,