मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र के कई दुःखद परिजनों के निवास पर पहुंच शोक प्रकट किया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई दुःखद परिजनों के निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, तो दूसरी तरफ अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ग्रामीणों के बीच जाकर हाल चाल लिया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सर्व प्रथम अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चौका नुनौटी के रहने वाले दिनेश कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनके माता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे , तो वही दूसरी तरफ ग्राम लहौरा सहित कई गांव में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचकर हाल-चाल लिया, इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ,