मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अखाड़े में पहुंच दो पहलवानो का हाथ मिलवाकर शुरू कराया कुश्ती दंगल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा बांध पर रामकृष्ण समित के तत्वाधान मे आयोजित कुश्ती दंगल कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को अखाड़े में साफा बांध माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया , विधायक जी ने आयोजित कुश्ती अखाड़े में दो पहलवानो का हाथ मिलवा शुरू कुश्ती दंगल शुरू कराया , आयोजित कुश्ती दंगल कार्यक्रम में प्रदेश के कई जिलों से आये पहलवानो ने विभिन्न दाव पेंच दिखाकर अच्छा कुश्ती का प्रदर्शन किया, विधायक जी आयोजको के बीच बैठ माईक लेकर काफी देर तक पहलवानो के कुश्ती का आनन्द लेते रहे , इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी मौजूद रह कर कुश्ती का आनन्द लेते रहे , कुश्ती दंगल देखने के लिए दूर दराज से हजारो की संख्या में लोग पहुंचे रहे ,