मिर्ज़ापुर मड़िहान विधयक ने उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से उतरते ही बुके देकर किया स्वागत
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधयक रमाशंकर सिंह पटेल आज मोदी जी की जनसभा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से उतरते ही उन्हें बुके देकर स्वागत किया , स्वागत के समय जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे , उसके बाद विधायक जी अपने तमाम कार्यकर्ताओ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद मोदी की जनसभा में पहुंचे, जब मंच से मड़िहान विधयक रमाशंकर सिंह पटेल जनता को संबोधित कर रहे थे, तो उसी समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच पर आगमन होने पर विधायक जी मुख्यमंत्री जी के भव्य स्वागत में मंच से ही जोरदार नारा लगाते हुए भव्य स्वागत किया , बरकछा मे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल जनसमूह को सम्बोधित किया , उससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य, पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, गठबन्धन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल, ने सभा को संबोधित किया , जनसभा समाप्त होने के बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के बनवारीपुर बहुती, और विधानसभा क्षेत्र मझवां के ग्राम सिंधोरा में अन्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ,