मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में बीते दिनों हुई मारपीट में इलाज के दौरान युवक की मौत मामले में चार गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के दांती गांव में बीते 24 मई को दो पक्षो के बीच किसी बात को लेकर मारपीट में चले लाठी डंडे में एक पक्ष के एक युवक को गंभीर चोट लग गयी थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी , प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में आज चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भें दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना मड़िहान पर विजय कुमार मौर्या पुत्र रामकिशुन मौर्या निवासी दांती द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध परिवार के उपर जानलेवा हमला करने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना मड़िहान पर धारा 307, 325, 323, 504, 506 मामला दर्ज किया गया था , इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो जाने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए, 1. कमलेश कुमार मौर्या, 2. रामसजन मौर्या पुत्र रामलाल मौर्या, 3. अमित कुमार मौर्या पुत्र राजेश कुमार मौर्या व 4. नीरज कुमार मौर्या पुत्र कमलेश कुमार मौर्या निवासी ग्राम दांती थाना मड़िहान को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपियों को जेल भेजा ,