मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में बारातियों से भरी ऑटो पलटने से एक मौत कई घायल
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के सुगापाक गांव नहर के पास बीती रात बारातियों से भरी एक ऑटो अनियन्त्रित होकर पलटने से ऑटो में सवार एक बाराती की मौके पर ही मौत हो गयी जब कि उसमें सवार कई अन्य बाराती घायल हो गये , जिनको इलाज के लिए नजदीकी समुदाय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया , सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया , मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात ऑटो में सवार होकर आधा दर्जन से अधिक लोग एक बारात में शामिल होने जा रहे थे , तभी थाना मड़िहान क्षेत्र के सुगापाक गांव नहर के पास अनियन्त्रित होकर ऑटो पलट गई , जिसमे सवार मनोहर की मौके पर ही मौत हो गयी , और कई अन्य बाराती घायल हो गए थे ,