मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में घटी दो दुःखद घटना सुनकर विधायक जी पहुंचे पीएम हाउस
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में घटी दो घटना की जानकारी होते ही तत्काल पोस्टमार्टम हाउस पहुच गये , दोनो दुःखद समाचार की जानकारी होते ही दोनो के परिजन से मिलकर इस दुःख की घड़ी मे परिवार वालो ढांढस बधाया , आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डेहुरी भांवा के रहने वाले अमित पटेल कुएं से पानी निकलते समय पैर फिसलने से कुएं मे गिरकर उनकी मौत हो गई , तो वही दूसरी घटना ग्राम भीटी के रहने वाले रघुनाथ सिंह उम्र करीब 30 वर्ष की ट्रेन की चपेट में आने से दुःखद निधन हो गया था , अपने विधानसभा क्षेत्र की दोनों दुःखद दुर्घटना की जानकारी होते ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर दुःखद परिजनों से मिलकर उनके दुःख में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बधाया , वहा से निकलकर सीधा अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुचकर कई गांव में जाकर क्षेत्रीय लोगो व बीमारों का हालचाल लिया , बीमारों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की , इस अवसर पर ग्राम प्रधान इंस पटेल , शंभू नाथ सिंह, चंद्रमोहन सिंह, बंश धारी सिंह, अनिल सिंह, अमित सिंह सहित अन्य और भी लोग मौजूद रहे ,