मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में आयुष मंत्री, क्लस्टर प्रभारी एव मड़िहान विधायक ने चुनाव संचालन समिति की ली बैठक
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के जौगढ़ चट्टी में आज प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री एव क्लस्टर प्रभारी दयाशंकर सिंह मिश्र दयालु व पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह ने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के जौगढ़ चट्टी में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी, चुनाव संचालन समिति की बैठक की , बैठक में चुनाव प्रबंधन के विषयो पर कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो से चर्चा की गई, इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री एवं क्लस्टर प्रभारी दयाशंकर सिंह मिश्र "दयालु" पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, महामंत्री हरिशंकर सिंह, लोकसभा संयोजक दिनेश वर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय, वीरेंद्र कोल, बैजनाथ प्रजापति सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे ,