मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में आचार संहिता से पहले माँ विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की रख्खी गयी नीव मड़िहान विधायक ने चलाया फरसा
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवरी कला में आज आचार संहिता लागू होने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुरादाबाद से माँ विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय का वर्चुअल शिलान्यास किया गया , माँ विंध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय 25.500 हेक्टेयर मे 155 करोड़ की लागत से निर्माण किया जायेगा , भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी पहुंची थी , शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भूमि पूजन के बाद फरसा चलाकर अन्य जनप्रतिनिधियो के साथ नीव रख्खा, पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विंध्याचल मंडल के तीनो जनपद मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, और भदोही जिसमे खासकर हमारे जिले के मेरे मड़िहान विधानसभा क्षेत्र मे विश्वविद्यालय का बनना यह बहुत हमारे लिए बहुत बड़ी सौगात है, हम इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते है, कि उनके प्रेरणा से इतनी बड़ी सौगात हमारे विधानसभा क्षेत्र मड़िहान को मिली है, माननीय मुख्यमंत्री जी ने हमारे विधानसभा मे विश्वविद्यालय की स्थापना कर युवाओं के सपनों को साकार किया है, इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मिर्ज़ापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, सांसद राम शकल जी, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी सहित तमाम अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे ,