मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के दांती देवरी जंगल के पास आमने सामने रोडवेज बस और पिकअप में टक्कर तीन घायल
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के दांती देवरी जंगल के पास देर शाम रोडवेज बस और पिकअप में आमने सामने की टक्कर में दोनों वाहन के चालक सहित तीन लोग घायल हो गए , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी मड़िहान भिजवाया जहा पर उपचार के बाद दोनों गाड़ी के ड्राइवरों को बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेजा गया , मिली जानकारी के अनुसार मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत दांती देवरी जंगल के पास मड़िहान मिर्ज़ापुर मार्ग पर रोडवेज बस संख्या UP70ET 9707 एवं पिकअप संख्या UP32PN 9651 के बीच टक्कर हो गई , जिसमे रोडवेज बस चालक- कमला और पिकअप का चालक रमजान पुत्र जहीर अहमद निवासी गणेशपुर थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या, उम्र करीब 25 वर्ष तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए, दोनो वाहनों के चालकों को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर रेफर कर दिया गया, जब कि घायल तीसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचारोपरान्त डिस्चार्ज कर दिया गया है,