मिर्ज़ापुर में 60 लाख मूल्य के गांजे के साथ चार अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार ट्रक कार सीज
मिर्ज़ापुर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से आज पुलिस ने 60 लाख अनुमानित कीमत के गांजे के साथ चार अंतरराज्यीय गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर तस्करी में स्तेमाल करने वाले ट्रक और कार को सीज कर दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना ड्रमण्डगंज, स्वाट/सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ लादकर मीरजापुर से प्रयागराज ले जाया जा रहा है , सूचना के आधार परथाना ड्रमण्डगंज, स्वाट/सर्विलांस व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग कर कार व ट्रक में सवार चार व्यक्तियों को वाहन सहित पकड़ा कड़ाई से पूछ-ताछ में बताया गया कि ट्रक में केबिन के पीछे बने एक विशेष प्रकार के बॉक्स में अवैध गांजा लदा हुआ है । पुलिस टीम द्वारा ट्रक की तलाशी ली गयी तो बॉक्स में रखा हुआ कुल 02 कुंतल 85 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ , पकड़े गये अभियुक्त 1.आशीष कुमार पाण्डेय उर्फ पवन पुत्र स्व0देवमणि पाण्डेय निवासी निबैया थाना मेजा जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-30 वर्ष , 2.कोमल प्रसाद पुत्र रामचरण निवासी कटरा अधारताल थाना अधारताल जनपद जबलपुर मध्य प्रदेश उम्र करीब-50 वर्ष , 3.जगन्नाथ मारवी उर्फ जगन्नाथ ठाकुर पुत्र स्व0मोहन निवासी उजारपुरवा थाना लॉर्डगंज जनपद जबलपुर म0प्र0 उम्र करीब-55 वर्ष , 4.संदीप कुमार सिंह पुत्र स्व0सूबेदार सिंह निवासी बघेड़ा थाना करछना जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-38 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया , गांजा तस्करी में इस्तेमाल ट्रक संख्याः JH16A 3965 और कार संख्याः UP70FK 6130 को पुलिस ने सीज कर दिया , पकड़े गये अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उड़ीसा प्रान्त से ट्रक में केबिन के पीछे बनाये गये एक विशेष प्रकार के बॉक्स में गांजा छिपाकर लाते है , ट्रक के आगे-आगे कार से रास्ते की रेकी की जाती है ताकि पकड़े न जायें ,