मिर्ज़ापुर में हर्षोल्लास के साथ काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया गया कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर के मुख्य कार्यक्रम विकास भवन के आडीटोरियम में आज पूरे हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया , इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन का सजीव प्रसारण लोगो द्वारा देखा गया , कार्यक्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में सभी को अवगत कराया गया , कार्यक्रम में काकोरी ट्रेन एक्शन से सम्बन्धित घटनाओं के बारे में चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी , साथ ही जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया , कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पूरे देश में काकोरी ट्रेन एक्शन घटना की शताब्दी वर्ष मनाई जा रही हैं, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के हर उस कार्य को नमन एवं याद करती है जिसमें हमारे महापूरूषो ने देश की आजादी दिलाने में अपने जीवन का बलिदान दिया हैं ऐसे महापूरूषो को नमन करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित करता हूूॅ , उन्होने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में काकोरी ट्रेन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना हैं, जो अंग्रेजी शासन को झकझोर दिया था, 09 अगस्त 1925 को लखनऊ जनपद के काकोरी में क्रान्तिकारियों द्वारा चलाये जा रहे स्वतंत्रता आन्दोलन को धन आवश्यकता थी जिसके लिये इस घटना का क्रियान्वयन किया गया , कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, द्वारा विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत हर घर कूड़ा उठाने हेतु ई-रिक्शा ट्राली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया ,