मिर्ज़ापुर में सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का 85वां जन्म दिवस समारोह
मिर्ज़ापुर में सपा कार्यकर्ताओ ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह यादव का 85वां जन्मदिवस समारोह, सपा कार्यकर्ताओ ने मुलायम सिंह यादव का 85वे जन्मदिवस पर आगामी 2024 लोकसभा चुनाव जीतने का जन्मदिवस पर शपथ लिया और कहा कि यही जीत मुलायम सिंह यादव की सच्ची श्रद्वांजलि होगी, आज सबरी स्थित साई गार्डेन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व नमन कर श्रद्वांजलि दी गई , जन्मदिवस समारोह को सम्बोधित करते हुएं जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ था, नेताजी का पूरा जीवन संघर्ष से शिखर पर पहुंचने का रहा है, नेता जी चरण सिंह के बहुत करीबी रहे, अपने राजनीतिक जीवन में मुलायम सिंह यादव आठ बार विधायक और सात बार सांसद चुने गए, वह मैनपुरी से छह बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके थे, 1982 से 87 तक विधान परिषद के सदस्य रहे, 1996 से 1998 तक मुलायम सिंह केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे, 2019 में उन्होंने आखिरी बार मैनपुरी से जीत हासिल की थी , मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवादी पार्टी को गहरा झटका लगा था, जिसकी भरपाई करना मुश्किल है, मुलायम सिंह यादव एक राजनीतिक नेता के अलावा गरीब, दलित, पिछड़ों अल्पसंख्यको के मसीहा थे, लोग उन्हें मुल्ला मुलायम सिंह के नाम से भी पुकारा करते थे, उनके कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं था, जन्मदिवस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ,