मिर्ज़ापुर में श्रावण मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने घाटो का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने आज श्रावण मास में निकलने वाली कावड़ यात्रा के मद्देनजर नगर के बरिया घाट का निरीक्षण किया, कावड़ियों द्वारा निकलने वाली कावड़ यात्रा के लिए निर्धारित मार्गो का भी निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सूचारू रूप से संचालित करने व कावड़ियों की सुरक्षा के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया , जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकतानुसार मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी लगायी गयी है ताकि कावंड यात्रा में किसी प्रकार असुविधा न हो और वे अपने गंतव्य तक सकुशल यात्रा करें, उन्होने कहा कि सभी घाटो पर सी0सी0टी0वी0 कैमरा, चिकित्सा सम्बन्धी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी, कावंड यात्रा बरियाघाट से भरूहना होते हुये घोरावल जाते है इस लिये रूट डायवर्जन भी किया जायेगा, कावंड यात्रा मार्ग में एम्बुलेंस आवश्यक रक्षक जीवन दवाईयां आदि भी उपलब्ध करायी जायेंगी, उन्होेने कहा कि गंगा घाटो पर बैरीकेटिंग कराने का निर्देश नगर पालिका के अधिकारियों को दिया गया है, उन्होने कहा कि पक्का घाट व बरिया घाट पर एक-एक एन0डी0आर0एफ0 की टीम रहेंगी, निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक नितेेश सिंह, नक्सल ओम प्रकाश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें ,